फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुुबाड़े में जाएंगे केवल सांड, गाय गोशालाओं में

Thu, 15 Sep 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
लावारिस पशु समस्या - फोटो : demo
विज्ञापन
हिसार शहर को लावारिस पशुओं से मुक्त करने को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर हो गया है। प्रशासन अधिकारियों का दावा है कि लगभग 20 से 25 दिनों के अंदर शहर में बेसहारा पशु दिखाई नहीं देंगे। बुुधवार को इस मामले को लेकर डीसी निखिल गजराज ने निगम अधिकारियों की मीटिंग ली। अधिकारियों को कहा कि जो साधन चाहिए आप ले लो। कर्मचारी और चाहिए ले लो मुझे नहीं पता हर हाल में शहर लावारिस पशु मुक्त होना चाहिए। मीटिंग में सांड को पशु बाड़े में व गायों को गोशालाओं में भेजने के निर्देश दिए गए। इसको लेकर चारे की व्यवस्था के लिए डीडीपीओ व बीडीपीओ की ड्यूटियां लगाई गई। मीटिंग में सीटीएम एवं ज्वाइंट कमिश्नर सरजीत नैन भी मौजूद थे। नगर निगम अधिकारियों ने शहर में घूम रहे गोवंश को पकड़ने के लिए अतिरिक्त स्टाफ व गाड़ी की मांग की है।
विज्ञापन


दो टीमें हर रोज पकड़ेंगी पशु
नगर निगम एक्सईएन रामजीलाल व सचिव राजेश महता ने बताया कि पशु पकड़ो अभियान तेजी से चलाया जाएगा। कम से कम दो से तीन टीमें हर रोज शहर में गोवंश पकड़ने का काम करेगी। इसके अलाव पशुबाड़े में पशुओं को चारा उनकी देखभाल के लिए भी अतिरिक्त स्टाफ होगा। उन्होंने दावा किया है कि 20 से 25 दिनों के अंदर हिसार लावारिस पशु मुक्त होगा।

पंचायतों से लिया जाएगा सहयोग
पशुओं के चारे की व्यवस्था के लिए डीडीपीओ को जिम्मेवारी दी गई है। वे बीडीपीओ की पंचायतों व संस्थाओं से चारे के लिए सहयोग की आगे ड्यूटियां लगाई गई है। भाइचारे व सेवाभाव में समाजसेवी संस्थाएं व गोसेवक पशुओं के चारे की व्यवस्था करवाएंगे। 
विज्ञापन


मेयर ने एक गोशाला से की बात
उधर गायों को गोशालाओं में भेजा जाएगा। इसको लेकर हांलाकि जल्द ही गोशाला संचालकों की मीटिंग बुलाई जाएगी। शुरूआत मेयर शकुंतला राजलीवाला ने कर दी है। उन्होंने अपने स्तर पर बात कर एक गोशाला में 100 गाय भिजवाने की बात कही है।

बुधवार को पकड़े 32 पशु
तहबाजारी इंचार्ज महेंद्र सैनी ने शहर में पशुपकड़ने के अभियान के चलते बुुधवार को 32 पशु पकड़वाए हैं। अधिकारियों ने इस काम पर स्पेशल उनकी ड्यूटी लगा दी है। हर रोज इसी तरह से पशु पकड़े जाएंगे।

निगम ने मांगे 20 अतिरिक्त कर्मचारी
पशु पकड़ने संबंधित नगर निगम ने 20 अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग की है। इसके अलावा एक किराये पर अतिरिक्त गाड़ी मांगी है। इसको लेकर निगम ने बुधवार को ही नोटिंग कर उच्च अधिकारियों को भिजवा दी। 

शहर से नंदी पकड़ने के लिए तेजी से अभियान चलाया जाएगा। सांड अलग से धांसू रोड स्थित पशुबाड़े में रोके जाएंगे तथा गायों को गोशालाओं में भेजने की व्यवस्था की जाएगी। डीसी साहब ने आमजन से अपील की है कि वे पशुओं को बाहर न छोड़े। अपील के बावजूद भी लोग नहीं मानें तो गाय मालिकों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

- सरजीत नैन, ज्वाइंट कमिश्नर एवं सीटीएम हिसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें