फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भर के दिव्यांगों को जारी होगा यूनिवर्सल नंबर

Thu, 15 Sep 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
number code - फोटो : ALAMy
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर ने कहा है कि देश भर के दिव्यांगों का यूनिवर्सल नंबर जारी होगा। उनके मंत्रालय में दिव्यांगों पर होने वाले हर तरह के खर्च की डिटेल वेबसाइट पर उपलब्ध है। देशभर के दिव्यांगों का एक रिकॉर्ड बनाना शुरू किया गया है।
विज्ञापन

कृष्णपाल गुर्जर बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रवि सैनी के आवास पर पहुंचे थे। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नए रिकॉर्ड के आधार पर जल्द ही देश के दिव्यांगों का एक यूनिवर्सल आईकार्ड बनाया जाएगा। इस कार्ड को प्रस्तुत करने पर उस दिव्यांग को अपने क्षेत्र से बाहर जाने पर भी वही सुविधाएं मिल पाएंगी, जो उसे अभी तक केवल अपने ही क्षेत्र में मिल रही थी।

उनके मंत्रालय ने जर्मनी और इंग्लैंड की दो कंपनियों से समझौता किया है, जो दिव्यांगों के लिए विभिन्न तरह के उपकरण भारत में आकर बनाएगी। कानपुर में दिव्यांगों के यंत्र एवं उपकरण बनाने के लिए जो कारखाने को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने के लिए 268 करोड़ रुपये लगाने का फैसला किया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार और पार्टी जाटों को आरक्षण देने के पक्ष में है। अब मामला कोर्ट में विचाराधीन है। लोकतंत्र में अपनी मांगें मनवाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा निर्दोष होंगे तो उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जन्मदिन सूरत में दिव्यांगों के बीच मनाएंगे। इस क्षेत्र के 11 हजार दिव्यांगों को यंत्र एवं उपकरण वितरित करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. डीएस सैनी, कर्ण सिंह राणौलिया, प्रो. मनदीप मलिक, अनिल सैनी, विजय सैनी, प्रो. कृष्ण लाल रिणवा, कृष्ण बिश्नोई, योगेश सिहाग, बाबूलाल अग्रवाल, सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान मोहनलाल सैनी, प्रीतम सैनी, शमशेर सैनी सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें