फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: चार पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी-बारिश के आसार, मई के पहले पखवाड़े में भी कूल रहेगा मौसम

Fri, 01 May 2026 10:29 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर वीरवार को भी बना रहा। इस वजह से पहले अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जो अब घटकर 35 से 40 डिग्री के बीच आ गया है।
विज्ञापन
मौसम (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई के पहले पखवाड़े में एक के बाद एक चार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम कूल रहेगा। आंधी-बारिश के आसार हैं और इससे हीटवेव से राहत मिलेगी। बीते दिनों आंधी-बारिश की गतिविधियों के कारण वीरवार को प्रदेशभर में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन


अप्रैल के अंतिम दिन प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। रोहतक में सबसे अधिक 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। हिसार में 39.9, फरीदाबाद में 39.7, सिरसा में 39.6 और सोनीपत में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान प्रदेशभर में 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर वीरवार को भी बना रहा। इस वजह से पहले अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जो अब घटकर 35 से 40 डिग्री के बीच आ गया है। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल की रात से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके बाद 2 मई को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और आंधी चलने की संभावना है।
विज्ञापन


तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 5 मई और चौथा 8 मई को सक्रिय होगा। इनके प्रभाव से मध्यम श्रेणी की बारिश के आसार हैं। 10 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। लगातार सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण मई के पहले पखवाड़े में तापमान सामान्य या इससे कम रहेगा और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें