फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आंधी ने ले ली जान... पेड़ गिरने से बीए के छात्र और मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
बरवाला गांव बनभौरी से छान मार्ग पर पेड़ के नीचे दबी बाईक। स्रोत संवाद
विज्ञापन
बरवाला। तेज आंधी के चलते दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बीए के छात्र और एक बाइक सवार मिस्त्री की मौत हो गई। पहला हादसा बनभौरी मार्ग पर हुआ, जहां गांव छान निवासी सुरेश कुमार (32) की बाइक पर सवार होकर घर लौटते समय उस पर नीम का पेड़ गिर गया। बुधवार देर रात आंधी के कारण पेड़ टूटकर सुरेश के ऊपर आ गिरा। राहगीरों ने उसे बरवाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा राजेंद्र के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। सुरेश विवाहित था और गांव बनभौरी में इलेक्ट्रिशियन की दुकान चलाता था।
विज्ञापन

दूसरा हादसा बरवाला-जींद मार्ग पर नहर के पास हुआ। गांव राखी शाहपुर निवासी बीए के छात्र रुपेश (20) बाइक पर खेत से गांव खरक पूनिया लौट रहा था, तभी सड़क पर गिरे पेड़ से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पेड़ की लकड़ी उसके शरीर के आर-पार हो गई। घायल अवस्था में उसे बरवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के मामा गुरदीप के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें