फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अवैध कट बंद करें, सड़क किनारे सफेद पट्टियां लगाएं

विज्ञापन
रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक को संबो​धित करते डीसी अनीश यादव, एसपी शशांक कुमार सावन।
विज्ञापन
हिसार। धुंध के दौरान सड़क हादसों को रोकने के लिए जिला उपायुक्त ने अधिकारियों को सड़कों व हाईवे पर बने अवैध कट बंद करने और सफेद पट्टियां लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में मंगलवार को ेजिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त अनीश यादव ने ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और बिना सीट बेल्ट चलने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने बताया कि अक्तूबर माह में सड़क हादसों में 16 लोगों की जान चली गई। इसे शून्य पर लाने के लिए सभी विभाग युद्धस्तर पर काम करें। उन्होंने सड़कों पर साइन बोर्ड लगाने और ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने, झाड़ियों की सफाई, स्पीड ब्रेकर में सुधार करने को कहा। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित अन्य वाहनों, डिवाइडर, खंभों और बैरिकेड्स पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए जाएं। उपायुक्त ने हाईवे पर होटलों-ढाबों के पास बने अवैध कट बंद कराने, सड़कों व पुलों पर पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल वाहनों की जांच तेज करने के निर्देश दिए। उपमंडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर स्कूल वाहनों की चेकिंग करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें