फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पटेल नगर में गारमेंट्स की दुकान में लगी आग, मालिक ने संदिग्धों पर जताया शक

Tue, 18 Nov 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
 पटेल नगर में दुकान में आग लगने से जला सामान। 
विज्ञापन
हिसार। पटेल नगर की मुख्य मार्केट में सोमवार रात गारमेंट्स की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान के मालिक और एरिया में गश्त कर रहे पीसीआर कर्मचारियों ने मिलकर बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। दुकान के मालिक ललित महता ने संदिग्धों पर शक जताया है, जिनकी फुटेज सीसीटीवी में नजर आ रही है।
विज्ञापन

दुकान के मालिक ललित महता ने बताया कि वह अपनी पटेल नगर मार्केट स्थित गुरु कृपा गारमेंट्स की दुकान रात करीब सवा 10 बजे बंद कर घर गए थे। करीब साढ़े तीन बजे पीसीआर गश्त कर रही टीम को दुकान में आग लगी दिखी। पीसीआर कर्मचारियों ने राजकुमार नामक टेलर को घटना की सूचना दी, जो कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंचे। राजकुमार और पीसीआर कर्मचारियों ने मिलकर आग बुझानी शुरू की और जब ललित महता मौके पर पहुंचे तो वे भी आग बुझाने में शामिल हो गए। करीब 15-20 मिनट में आग पूरी तरह से बुझा दी गई। आग के कारण दुकान के बाहर रखा काउंटर, रैक, टेबल, होर्डिंग और छतरी जल गईं। इसके अलावा, पास की दुकान के सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान हुआ है।
संदिग्धों की फुटेज
ललित महता ने घटना के बाद पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, जिसमें तीन संदिग्ध नजर आए। फुटेज में दो लोग बाइक पर और एक व्यक्ति साइकिल पर दुकान के आसपास चक्कर लगाते दिख रहे हैं। हालांकि, इन संदिग्धों के चेहरे साफ नहीं दिख रहे हैं। दुकानदार का शक है कि इन लोगों ने पहले शटर को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन जब वे सफल नहीं हो सके तो इन्होंने दुकान में आग लगा दी।
विज्ञापन

बाजार में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे
पूर्व पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा भी घटनास्थल पर पहुंचे और दुकानदार से जानकारी ली। डॉ. जुनेजा ने बताया कि बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। घटनास्थल के पास एक स्ट्रीट लाइट पोल पर कैमरा लगा हुआ था, लेकिन वह भी खराब था। अगर यह कैमरा ठीक होता तो संदिग्धों के चेहरे साफ नजर आते और अपराधियों की पहचान में मदद मिलती। मार्केट में लगे कैमरे इस उद्देश्य से लगाए गए थे ताकि अपराध होने पर इनकी मदद से अपराधियों को पकड़ा जा सके, लेकिन खराब कैमरों ने इस मामले में कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें