फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नशे की पूर्ति व वकील की फीस देने के लिए की चोरी, गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2024 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
चोरी की वारदात को अंजाम देने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
विज्ञापन
टोहाना (फतेहाबाद)। वाल्मीकि चौक स्थित कबाड़ी की दुकान से तीन लाख रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को आंबेडकर चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रविदास मोहल्ला निवासी प्रवीण के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने नशे की पूर्ति व वकील की फीस भरने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी इससे पहले भी मोबाइल फोन चोरी की घटना में जेल जा चुका है। करीब एक महीना पहले ही वह जमानत पर आया था। जमानत पर आते ही अब उसने कबाड़ी की दुकान में चोरी कर डाली। पुलिस के अनुसार घर जाने के बाद उसने रुपये टिफिन में छुपा दिए थे। पुलिस ने आरोपी के पास से दो लाख 85 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। 15 हजार रुपये उसने खर्च कर दिए।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। एसएचओ के अनुसार आरोपी चोरी के मामले में ही अदालत की तारीख पर भी गैर हाजिर चल रहा है। आरोपी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति करने व अपने वकील की फीस भरने करने के लिए उसने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। एसएचओ के अनुसार आरोपी चोरी के मामले में ही अदालत की तारीख पर भी गैरहाजिर चल रहा है। आरोपी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति करने व अपने वकील की फीस भरने करने के लिए उसने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आया आरोपी
शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि वाल्मीकि चौक पर कबाड़ का काम करने वाले दुकानदार रमेश कुमार ने शिकायत दी थी कि उसके पास मूनक में कबाड़ का काम करने वाले उसके भाई विनोद ने तीन लाख रुपये भिजवाए थे, जो कि उसने अपने गल्ले में रख दिए। वह काम करने के लिए दुकान के पिछले हिस्से में गया तो इतने में आरोपी चाबी से गल्ला खोलकर तीन लाख रुपये चुरा ले गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू करते हुए आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

चोरी की वारदात को अंजाम देने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें