फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में CM फ्लाइंग की रेड: नारनौल में DTP कार्यालय में 14 कर्मी गैरहाजिर मिले, हिसार में दस्तावेज जांचे

Thu, 12 Dec 2024 01:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल/हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार जिला परिषद कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने आज सुबह छापा मारा है। टीम कार्यालय के कर्मचारियों की हाजिरी सहित अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। इस कार्रवाई से कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
हिसार में सीएम फ्लाइंग की रेड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल-सिंघाना रोड पर वीरवार सुबह डीटीपी कार्यालय में सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने कार्यालय में रजिस्टर सहित विभिन्न दस्तावेजों की जांच की। साथ ही बीते एक साल में की गई कार्रवाई को लेकर रिकार्ड खंगाले गए। इस दौरान कार्यालय में कार्यरत 14 कर्मचारियों में से दो ही कर्मचारी हाजिर मिले। वहीं 14 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। अभी टीम कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन


जिला परिषद कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा
हिसार जिला परिषद कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने आज सुबह छापा मारा है। टीम कार्यालय के कर्मचारियों की हाजिरी सहित अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। इस कार्रवाई से कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम सुबह 9 बजे कार्यालय में पहुंची। कार्यालय में आते ही टीम ने हाजिरी रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए।

टीम कर्मचारियों की हाजिरी की जांच कर रही है। इस दौरान कुछ कर्मचारी गैर हाजिर मिले हैं। हालांकि टीम ने अभी पुष्टि नहीं की है कि कितने कर्मचारी गैर हाजिर हैं। टीम कार्यालय के अन्य दस्तावेजों की जांच भी कर रही है। टीम विकास कार्यों के संबंधी दस्तावेज भी खंगाल रही है कि कितने कार्यों के टेंडर लगे हुए हैं और कितने विकास कार्य चल रहे हैं। टीम की मानें तो शाम तक उनकी जांच जारी रहेगी। इस दौरान जो रिपोर्ट तैयार की जाएगी, उसे उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें