हिसार। ऑटो मार्केट स्थित महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग कर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में गैंगस्टर काला खैरमपुरिया के गुर्गे रोहित की निशानदेही पर एसटीएफ ने कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने दो से तीन संदिग्धों को उठाया है, जिनसे पूछताछ जारी है। टीम का कहना है कि काला खैरमपुरिया गैंग से जुड़े हर सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने रोहित को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी रोहित को पुलिस थाईलैंड से पकड़कर लाई थी।
एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया कि रोहित काला खैरमपुरिया गैंग के सदस्यों को हथियार सप्लाई करता था। 24 जून को महिंंद्रा शोरूम पर हुई फायरिंग मामले में रोहित ने तीनों बदमाशों को आधुनिक हथियार दिए थे। पुलिस यह भी जानकारी मिली है कि रोहित आधुनिक हथियार कहा से लेकर आया था।