फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वीसी कार्यालय के चार सिक्योरिटी गार्ड के बयान दर्ज, दो के अभी बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में इनसो प्रदर्शन मामले की जांच के तहत प्रॉक्टोरियल बोर्ड की शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में वीसी कार्यालय पर तैनात छह सिक्योरिटी गार्डों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था जिनमें से चार गार्ड ही हियरिंग के लिए उपस्थित रहे। बाकी दो गार्ड किसी कारणवश बैठक में शामिल नहीं हो सके। उन्हें दोबारा नोटिस जारी कर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रॉक्टोरियल बोर्ड पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है। सुरक्षा कर्मियों से प्रदर्शन के दिन की घटनाओं, वीसी कार्यालय परिसर में स्थिति और हुई गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई।

गौरतलब है कि 16 अप्रैल को जजपा युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यालय के बाहर नारेबाजी और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


इस प्रकरण में छह विद्यार्थियों को निलंबित किया गया और उनके बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर इनसो पदाधिकारियों और कुछ नेताओं को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


प्रॉक्टोरियल बोर्ड की प्रक्रिया अब भी जारी है। सभी पक्षों की हियरिंग पूरी होने के बाद रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

- प्रो. अनिल कुमार, प्रॉक्टर, जीजेयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें