- प्रदेश महासचिव के लिए पूर्व विधायक धर्म सिंह छोक्कर के बेटे विकास छोक्कर प्रत्याशी हैं
- फरीदाबाद से विधायक ललित नागर का बेटा अभिलाष नागर फरीदाबाद जिला अध्यक्ष प्रत्याशी है
- हिसार से कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास राड़ा के बेटे रोहित राड़ा ने शहरी जिला अध्यक्ष के लिए ताल ठोकी है
- पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे निशित कटारिया गुरुग्राम से जिला अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे हैं
- विधायक सुरेंद्र पंवार के बेटे ललित पंवार सोनीपत जिला अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी हैं
- पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी के बेटे विकास सहारण कैथल जिला अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे हैं
- पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी का बेटा एडवोकेट विकास भिवानी जिला अध्यक्ष के लिए चुनावी मैदान में है
सदस्यता का शुल्क 50 रुपये
18 से 35 साल की आयु का कोई भी व्यक्ति यूथ कांग्रेस का सदस्य बन सकता है। उसे 50 रुपये सदस्यता शुल्क देना होगा। एक फोटो, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, वोटर, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट में से कोई एक आईडी देनी होगी। मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसके जरिये वह वोटिंग कर सकेगा। वोटर चार वोट डाल सकेगा। इसमें विधानसभा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष के लिए वोट डालेगा।