फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राज्यस्तरीय रस्साकशी सीनियर महिला व पुरुष प्रतियोगिता कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। 6वीं हरियाणा राज्यस्तरीय रस्साकशी सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता 20 व 21 दिसंबर को विद्युत नगर स्थित वॉलीबाल कोर्ट में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के पहले दिन उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर प्रवीण पोपली करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि कुलदीप दुहन रहेंगे। साक्षी शर्मा और नरेश ग्रेवाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


हरियाणा रस्साकशी संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार लोहान, सोहन जेई और एडवोकेट नीरज वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा के 18 से 20 जिलों की टीमें भाग लेंगी। उद्घाटन अवसर पर संघ सचिव दीपेंद्र आर्य, रतन सिंह वर्मा (डायरेक्टर फाइनेंस, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम), सीएस जाखड़, संदीप लेगा (सीनियर आरओ), राहुल गर्ग (स्टेट ऑफिसर), सुनील ढिल्लों (एसडीओ), अमर प्रवेश, पहलवान सुरेश कुमार व सोहन कुमार जेई भी उपस्थित रहेंगे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ पारंपरिक तरीके से हरियाणवी बीन-बाजा पार्टी द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम से किया जाएगा। सभी जिलों से आने वाले खिलाड़ियों और कोचों का हरियाणवी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता महिला, पुरुष और मिक्स्ड वर्ग में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक टीम में कुल 10 खिलाड़ी होंगे, जिनमें से 8 खिलाड़ी मैदान में खेलेंगे। मिक्स्ड वर्ग में चार महिला व चार पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे। पुरुष वर्ग के लिए कुल भार सीमा 680 किलोग्राम, महिला वर्ग के लिए 580 किलोग्राम और मिक्स्ड वर्ग में चार महिला खिलाड़ियों के लिए 620 किलोग्राम भार सीमा निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को क्रमशः 5100, 3100 और 2100 रुपये नकद पुरस्कार के साथ मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें