फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राज्यस्तरीय सब जूनियर वुमन हॉकी टूर्नामेंट का आगाज आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हॉकी हरियाणा की ओर से एस्ट्रोटर्फ मैदान पर शनिवार से राज्यस्तरीय सब जूनियर वुमन हॉकी टूर्नामेंट का आगाज होगा। नौवीं सब जूनियर वर्ग में लड़कियों के आज आठ मैच खेले जाएंगे। सुबह सात बजे पहला मैच सोनीपत और मेवात के बीच खेला जाएगा। हिसार की टीम का मुकाबला पानीपत से होगा। वहीं, छठी सब जूनियर वर्ग में लड़कों के मुकाबले 16 अप्रैल से शुरू होंगे।
विज्ञापन

हॉकी हरियाणा की ओर से महिला खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था जाट काॅलेज में की गई है। प्रतियोगिता में एस्ट्रोटर्फ और गिरी सेंटर में मुकाबले खेले जाएंगे। लड़कियों के मुकाबले 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक और लड़कों के मुकाबले 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक होंगे। हॉकी हरियाणा के वाइस प्रेजीडेंट सुनील मलिक ने कहा कि प्रतियोगिता को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा पहुंचेंगे।
मुकाबलों की समय सारिणी
पहला मैच सुबह 7 बजे सोनीपत-मेवात
दूसरा मैच सुबह 8.30 बजे गुरुग्राम-पंचकूला
तीसरा मैच सुबह 9 बजे गिरी सेंटर
चौथा मैच सुबह 10 बजे हिसार-पानीपत
पांचवां मैच सुबह 11.30 बजे रेवाड़ी-चरखीदादरी
छठा मैच दोपहर 1 बजे कुरुक्षेत्र-फतेहाबाद
सातवां मैच दोपहर 2.30 बजे एमएनएसएस राई-झज्जर
आठवां मैच शाम 4 बजे भिवानी-रोहतक
सुबह सात बजे से मैच शुरू हो जाएंगे। प्रदेश भर से पहुंचने वाली टीमों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। हमारी ओर से खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था की जा चुकी है। - आजाद मलिक, सीनियर हॉकी कोच
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें