फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की चौथी लहर : देह व्यापार कराने का आरोपी होटल मालिक समेत 28 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में कोरोना की चौथी लहर का असर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को पहली बार सबसे ज्यादा 28 संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 26 मार्च से शुरू चौथी लहर में अब तक 138 संक्रमित मिल चुके हैं, जिसमें से 107 सक्रिय हैं। राहत की बात है कि मरीज घर पर ही उपचार लेकर दुरुस्त हो रहे हैं। चौथी लहर में एक संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रिकवरी रेट 97.98 प्रतिशत हो चुकी है। शुक्रवार को डॉक्टर, विद्यार्थी, सीनियर सिटीजन, गृहिणी, शिक्षक, होटल मैनेजर समेत 28 नए मरीज मिले हैं। वहीं सरकारी व निजी अस्पताल के सात नर्सिंग स्टाफ महामारी की चपेट में आ चुके हैं। सभी मरीजों ने वैक्सीन की दो डोज लगवाई हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को इम्यूनिटी बढ़ाने की सलाह दी है। इसके साथ ही कोरोना गाइडलाइन की पालना करने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर जाएं तो मास्क जरूर लगाएं, खांसी, जुकाम, बुखार होने पर कोरोना जांच के लिए सैंपल दें और होम आइसोलेट रहे।
देह व्यापार कराने का आरोपी होटल मालिक भी मिला संक्रमित

बरवाला के रॉयल किंग होटल में देह व्यापार की सूचना पर वीरवार को डीएसपी ने छापा मारा था। इस दौरान बोगस ग्राहक की मदद से देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने दो जोड़ों समेत होटल मैनेजर एवं मालिक को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण में वह कोविड पॉजिटिव मिला। आरोपी को पुलिस निगरानी में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बता दें कि पूछताछ में आरोपी होटल मालिक ने बताया था कि राजस्थान, हिमाचल व पंजाब से लड़कियां लाकर देह व्यापार करवाता था। संवाद
विज्ञापन


कोरोना एक नजर में

लहर संक्रमित- मौतें

पहली लहर 17147 327
दूसरी लहर 36855 814
तीसरी लहर 9891 45
चौथी लहर 138 01
टीकाकरण से बढ़ी इम्यूनिटी पावर, 3 से 4 दिन में ठीक हो रहे संक्रमित

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए अधिकतर लोगों ने कोविड के टीके लगवा लिए हैं। इससे उनकी इम्यूनिटी पावर बढ़ी है। दूसरी लहर में हुई 814 मौत के कारण लोग कोरोना के प्रति जागरूक हो गए हैं। चौथी लहर ज्यादा खतरनाक नहीं है। पहली व दूसरी लहर में कोरोना संक्रमितों को 14 दिन के लिए आइसोलेट करना पड़ता था। अब 7 दिन के लिए आइसोलेट किया जाता है। डॉ. खतरेजा ने बताया कि चौथी लहर में होम आइसाेलेट मरीज 3 से 4 दिन में ही ठीक हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण है कोरोना टीकाकरण व लोगोें की जागरूकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें