फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भारत की जनवादी नौजवान सभा का राज्यस्तरीय सम्मेलन 22-23 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भारत की जनवादी नौजवान सभा का जाट धर्मशाला में 22-23 मार्च को होने वाले 16वें राज्यस्तरीय सम्मेलन की तैयारियों के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन

सभा के राज्य सचिव नरेश दनौदा व राज्य उपप्रधान मुकेश दुर्जनपुर ने बताया कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर होने वाले सम्मेलन के अवसर पर 22 मार्च को खुला अधिवेशन किया जाएगा। सम्मेलन के लिए हिसार के आसपास के विभिन्न गांवों में जत्थे अभियान, युवाओं के मुद्दों पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता डीवाईएफआई के जिला प्रधान पंकज बगला, पूर्व छात्र नेता एवं रिटायर्ड बैंक मैनेजर योगेश शर्मा ने की। संचालन जिला सचिव जितेंद्र बूरा ने किया। कमेटी के लिए योगेश शर्मा को प्रधान और शमशेर नबंरदार, कामरेड सुरेश, कर्मचारी नेता धर्मवीर फोगाट, शकुंतला जाखड़, डॉ. रमेश सिधड़, दिनेश सिवाच को उप प्रधान बनाने का प्रस्ताव पास किया। कोषाध्यक्ष अशोक बूरा, सचिव जितेन्द्र बूरा व सहसचिव प्रदीप बेनीवाल को बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें