हिसार। हर साल खेल विभाग की ओर से खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाता है। इसके तहत पहले जिला स्तर पर फिर राज्य स्तर पर प्रतियोगिता करवाई जाती है। इस बार विभाग की ओर से जिला स्तर पर प्रतियोगिता नहीं करवाई जाएगी, सीधे ट्रायल के आधार पर स्टेट खेल महाकुुंभ के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। हिसार में 19 और 20 नवंबर को ओपन कैटेगिरी में महिला और पुरुष खिलाड़ियों के 23 खेलों के ट्रायल लिए जाएंगे। शुक्रवार को कार्यकारी जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह ने महाबीर स्टेडियम में कोच की बैठक ली।
इस दौरान जिला खेल अधिकारी ने सभी को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी कोच ग्राउंड को ठीक करवाएं। ट्रायल के समय खिलाड़ियों को कोई परेशानी न हो। ट्रायल के लिए शनिवार को कोच की डयूटी लगाई जाएगी। जिला स्तर पर ट्रायल लेने के बाद पहले चरण में स्टेट खेल महाकुंभ 28 नवंबर से 30 नवंबर तक कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में होंगे। इसी प्रकार दूसरे चरण में 4 दिसंबर से 6 दिसंबर तक करनाल, रोहतक, फरीदाबाद और गुरुग्राम में होंगे। इस बार स्टेट खेल महाकुंभ हिसार में नहीं होगा।
जानिए... किस दिन कहां होंगे ट्रायल
आर्चरी : 20 नवंबर को उमरा
एथलेटिक्स : 20 नवंबर को महाबीर स्टेडियम
बैडमिंटन : 19 और 20 नवंबर को महाबीर स्टेडियम
बॉक्सिंग : 19 नवंबर को गिरी सेंटर
बास्केटबाल: 19 और 20 नवंबर को महाबीर स्टेडियम
साइकिलिंग: 19 नवंबर को राजीव गांधी खेल स्टेडियम प्रभुवाला
कैनोइंग और कयाकिंग : 19 नवंबर को महाबीर स्टेडियम
फैंसिंग : 20 नवंबर को एकलव्य स्पोटर्स स्कूल सिसाय
फुटबाल : 19 नवंबर को जाट कॉलेज
जिमनास्टिक : 20 नवंबर को महाबीर स्टेडियम
हॉकी : 19 नवंबर को एस्ट्रोटर्फ
जूडो : 19 नवंबर को महाबीर स्टेडियम
कबड्डी : 19 और 20 नवंबर को महाबीर स्टेडियम
रोविंग : 19 नवंबर को महाबीर स्टेडियम
टेनिस : 20 नवंबर को एचएयू
शूटिंग : 20 नवंबर को विश्वकर्मा धर्मशाला
स्वीमिंग : 19 नवंबर को स्वीमिंग पुल आधार अस्पताल के पास
टेबल टेनिस : 20 नवंबर को स्प्रिंग फिल्ड स्कूल
कुश्ती : 20 नवंबर को महाबीर स्टेडियम
वेट लिफ्टिंग : 20 नवंबर को महाबीर स्टेडियम
वालीबाल : 19 नवंबर को महाबीर स्टेडियम
हैंडबाल : 19 नवंबर को महाबीर स्टेडियम
ताइक्वांडो : 20 नवंबर को महाबीर स्टेडियम
मुख्यालय से आदेश मिले हैं कि जिला स्तर पर ट्रायल लेकर स्टेट खेल महाकुंभ के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाए। ट्रायल को लेकर हमारी ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। खिलाड़ियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- जगदीप सिंह, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी