स्पेन में हुई ग्रैंड प्रिक्स रेसलिंग चैंपियनशिप में हिसार की तीन बेटियों ने जलवा रहा। इस चैंपियनशिप में हिसार से किरण गोदारा, पूजा ढांडा और उमरा से मंजू सिहाग ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया है। किरण का 72 किलोग्राम, पूजा ढांडा का 57 किलोग्राम और मंजू सिहाग का 59 किलोग्राम भारवर्ग में फाइनल मुकाबला रसिया की खिलाड़ी के साथ हुआ, लेेकिन तीनों ही हार गई और उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।
कोच बोले - दो दिन पहले मंजू को था बुखार, इसलिए गोल्ड से चूूक गई
वहीं उमरा की रहने वाली पहलवान मंजू सिहाग के कोच संजय का कहना है कि मंजू की तैयारी पूरी थी। चैंपियनशिप से दो दिन पहले उसे तेज बुखार हो गया। इस कारण वह गोल्ड लेने से चूूक गई। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मंजू कई गोल्ड मेडल जीत चुकी है। यदि उसे बुखार नहीं होता तो इस टूर्नामेंट में भी वह गोल्ड ही लेकर आती।
किरण गोदारा की उपलब्धियां
- वर्ष 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक
- वर्ष 2017 में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल
पूजा ढांडा की उपलब्धियां
- वर्ष 2017 में कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल
- वर्ष 2017 में एशियन इंडोर एंड मैटेरियलाटस गेम्स में कांस्य पदक
मंजू सिहाग की उपलब्धियां
- वर्ष 2019 में सीनियर एशिया कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक
- वर्ष 2019 में वर्ल्ड रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल
मंजू सिहाग।- फोटो : Hisar
पूजा ढांडा।- फोटो : Hisar