फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद की सोलर कंपनी ने की 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलर पैनल का एडवांस लेकर माल देने से मना करने पर पीड़ित सेक्टर-14 निवासी जसदीप ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी भाइयों गाजियाबाद निवासी दिगानंद त्यागी व अगम त्यागी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-14 निवासी जसदीप ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी सोलर कंसलटेंट चलाता है, जो सोलर प्लांट लगाने का काम करती है। उसने गाजियाबाद की कंपनी ग्लोबल टैंक के मालिक दिगानंद त्यागी से एक-दो बार सोलर पैनल मंगवाए थे। उस दौरान कंपनी ने ऑर्डर समय पर भेज दिए थे, जिस कारण उस पर विश्वास बढ़ गया। पीड़ित के अनुसार 31 मई को उसकी दिगानंद से 82 लाख रुपये का माल खरीदने की बात हुई। 17 जून को उसने माल की कोटेशन ई-मेल के जरिये भेज दी। इसके बाद पीड़ित ने अपनी कंपनी के बैंक खाते से दिगानंद की कंपनी के बैंक के खाते में 55 लाख की राशि डाल दी। इसके बाद 24 जून को 10 लाख और 25 जून को 5 लाख रुपये और डाल दिए। जसदीप के अनुसार आरोपी ने उसे 1-2 दिन में माल पहुंचने का आश्वासन दिया। कई दिन तक माल नहीं पहुंचा तो फोन किया, जिस पर वह बहाने बनाता रहा। पीड़ित के अनुसार वह कंपनी के कार्यालय गाजियाबाद गया तो वहां उसे कंपनी पर ताला लगा मिला। आसपास पूछने पर आरोपी के भाई अगम त्यागी के बारे में पता चला। उससे बात की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। उसने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उसके पैसे वापस दिलवाने की मांग की। जांचकर्ता एएसआई शेरसिंह के अनुसार शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 406, 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें