फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: तेज रफ्तार कार ने 12वीं के छात्र को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। तेज रफ्तार कार ने बुधवार सुबह करीब पौने 9 बजे स्कूल जा रहे 12वीं कक्षा के छात्र प्रिंस की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल प्रिंस को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए ब्यान में प्रिंस ने बताया कि वह मिलगेट क्षेत्र का रहने वाला है। राजली गांव के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। बुधवार सुबह करीब साढे 8 बजे वह बाइक पर स्कूल जा रहा था। करीब सुबह 8:45 पर जब वह मिर्जापुर फाटक के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। छात्र ने कहा कि कार चालक लापरवाही से गलत साइड में आ रहा था। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें