फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, तैयार रखें नया पासपोर्ट साइज फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान सोमवार से शुरू हो गया। अभियान के तहत 1333 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और आवश्यक फार्म वितरित करेंगे। यह प्रक्रिया 14 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने बताया कि सत्यापन के दौरान नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण, स्थान परिवर्तन और मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन संबंधी जानकारी जुटाई जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बीएलओ को अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो उपलब्ध कराएं और सत्यापन कार्य में सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट ऐप के माध्यम से मतदाता अपना नाम जांचने, ई-ईपीआईसी डाउनलोड करने, मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त करने और अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि अभियान की अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी, जबकि उनका निपटारा 18 सितंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 22 सितंबर 2026 को प्रकाशित होगी।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम ज्योति मित्तल, एसडीएम अश्वीर नैन, डीआरओ श्याम लाल, निर्वाचन तहसीलदार जगदीप और डीडीपीओ नरेंद्र सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें