हांसी। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने महिला व सदर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान थाने का रिकॉर्ड, मालखाना, आपराधिक रिकॉर्ड के निरीक्षण के साथ साइबर डेस्क व महिला डेस्क की जांच की। उन्होंने थानों की मैस में सफाई का विशेष ध्यान रखने के आदेश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कंप्यूटर रूम के साथ वायरलेस कक्ष की भी व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रबंधकों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि थाने में आने वाली शिकायतों का इंद्राज कर उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाएं।
पुलिस थाने में आने वाले शिकायतकर्ता से सहयोग और सम्मान पूर्वक व्यवहार कर उनकी बातों को ध्यान से सुनें, शिकायत का समयावधि में निदान करें। अन्य मामले में शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। अपराध नियंत्रण के लिए थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त के फेरो में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने थाना में अंकित अभियोगों की स्थिति के बारे में पड़ताल की। थाने में लंबित अभियोगों के निष्पादन को लेकर अनुसंधानकर्ताओं को निर्देशित करते कहा कि सभी लंबित अभियोगों का समय सीमा के अंदर निदान करें और अनुसंधानकर्ता के साथ थाना प्रबंधक भी घटना स्थल पर जाएं।