फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एसपी हांडा ने जांची शाखाओं में व्यवस्था

विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा पुलिस कार्यालय का दौरा करते
विज्ञापन
हिसार। पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने कार्यभार संभालने के बाद वीरवार को पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं जैसे प्रवाचक शाखा, लेखा शाखा, सेना शाखा, आईटी सेल, सीसीटीएनएस शाखा, स्थापना शाखा, शिकायत शाखा, साइबर सेल, सुरक्षा शाखा, पासपोर्ट वेरिफिकेशन शाखा, जनसूचना शाखा, इकोनॉमिक सेल का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखाओं में नियुक्त पुलिस कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ले समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जो कमियां सामने आईं, उन्हें दूर करने के आदेश दिए। साथ ही समस्त शाखा प्रभारियों को रिकॉर्ड का सही ढंग से रखरखाव करने का निर्देश दिया। सीसीटीएनएस शाखा प्रभारी को सीसीटीएनएस प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने, साइबर सेल को ऑनलाइन फ्रॉड से संबंधित शिकायतों में पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाने, सोशल मीडिया सेल को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी रखने व सुरक्षा शाखा प्रभारी को पासपोर्ट वेरिफिकेशन का समयबद्ध निस्तारण करने को निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें