हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 10 अक्तूबर को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित इंदिरा गांधी सभागार में आयोजित होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उपायुक्त उत्तम सिंह ने सभागार तथा विश्वविद्यालय परिसर में अन्य स्थलों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया की जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सुबह 11 से 1 बजे तक मुख्यमंत्री सीधे आमजन से रूबरू होंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। इस अवसर पर अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश जारी करेंगे। ब्यूरो