फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कुलदीप बिश्नोई के भित्तिचित्र पर पोती कालिख, बेटे की अंतरजातीय सगाई से खफा है बिश्नोई समाज के कुछ लोग

Wed, 01 Mar 2023 12:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

मुकाम में कुलदीप बिश्नोई के भित्तिचित्र पर कालिख पोती गई है। बिश्नोई समाज के कुछ लोग  बेटे की अंतरजातीय सगाई से खफा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया गया है। 
विज्ञापन
मुकाम में पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई के भित्तिचित्र पर पोती कालिख - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के छोटे बेटे चैतन्य बिश्नाई की अंतर जातीय लड़की से सगाई का विरोध बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को समाज से जुड़े कुछ लोगों ने राजस्थान के मुकाम में कुलदीप बिश्नोई के भित्तिचित्र पर कालिख पोत दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।

विज्ञापन


राजस्थान स्थित मुक्तिधाम मुकाम में धाम से 29 किलोमीटर तक स्वागत द्वार बने हैं। जिन में हर एक पर बिश्नोई समाज का एक नियम लिखा हुआ है। एक पत्थर पर अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक एवं पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई का भित्तिचित्र बनाया गया है।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर पत्थर पर उकेरे गए कुलदीप बिश्नोई के चित्र पर कालिख पोतने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह 12 सेकेंड का वीडियो है। वीडियो बनाने वाले किसी व्यक्ति का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति के हाथ में काला तेल और दूसरा व्यक्ति उसे चित्र पर फैला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप बिश्नोई - फोटो : Self
संरक्षक के पद से इस्तीफे की मांग
सोशल मीडिया पर कुलदीप बिश्नोई के संरक्षक पद से इस्तीफा देने को लेकर भी अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बिश्नोई संस्कृति बचाओ आंदोलन लिखा जा रहा है। इस मामले में कुलदीप बिश्नोई के परिवार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

सोशल मीडिया पर लिखने वालों ने कुलदीप बिश्नोई अखिल भारतीय बिश्नोई के संरक्षक पद से इस्तीफा मांग की है। गौरतलब है कि कुलदीप बिश्नोई के छोटे बेटे चैतन्य बिश्नोई की 25 फरवरी को दिल्ली में सृष्टि अरोड़ा से सगाई हुई है। इसके वीडियो व फोटो सोशल मीडिया में आने के बाद लोग कुलदीप बिश्नोई पर हमला बोल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें