फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मुक्केबाजी में सोनिका ने स्वर्ण तो सानिया ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
कर्नाटक में पुरस्कृत हरियाणा की मुक्केबाज।
विज्ञापन
हिसार। जिले की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से 4 से 9 फरवरी तक बंगलूरू, कर्नाटक में आयोजित अंडर-19 स्कूल राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सुभाष चंद्रा फाउंडेशन की दो महिला मुक्केबाजों ने पदक हासिल किए।
विज्ञापन

48 किलो भार वर्ग में सोनिका ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि 75 किलो भार वर्ग में सानिया ने रजत पदक अपने नाम किया। फाउंडेशन के परियोजना प्रमुख अनिल कुमार ने बताया कि संस्था की मदद से जिले में पिछले आठ वर्षों से 48 खेल अकादमियां सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। दोनों पदक विजेता खिलाड़ी फाउंडेशन के मुक्केबाजी प्रशिक्षण केंद्र आदमपुर में कोच लक्ष्मण रावत से प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन केंद्रों में प्रशिक्षण लेकर कई लड़कियां खेल कोटे के माध्यम से कई खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां भी मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें