फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार साल के बेटे ने कोर्ट में दी गवाही, पिता ने मेरे सामने मारी थी मां को गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पत्नी की हत्या के आरोपी जींद डीएसपी के गनमैन विक्रम के साढ़े चार वर्षीय बेटे के मंगलवार को एडीजे डॉ. पंकज की अदालत में बयान दर्ज कराए गए। बेटे ने अपने बयान में कहा कि उसके सामने ही पिता ने मेरी मां को बंदूक से गोली मारी थी। इस दौरान डीएसपी अभिमन्यु ने अदालत में मामले की स्टेटस रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के वकील हरदीप के अनुसार सुनवाई के दौरान स्टेटस रिपोर्ट में आरोपी विक्रम के बेटे के धारा 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज कराए गए हैं। आरोप है कि विक्रम ने पत्नी रिंकू की 16 अप्रैल 2020 को गोली मारकर हत्या की थी। अब इस मामले से जुड़े जींद के तत्कालीन डीएसपी कप्तान सिंह, तत्कालीन शहर थाना एसएचओ सहित कई अन्य पुलिसकर्मियों की कॉल डिटेल और लोकेशन को सीज कर दिया गया है। कोर्ट में अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी। इस मामले में मौके पर पहुंचने वाले संबंधित अधिकारियों की कॉल डिटेल और लोकेशन भी सीज की गई है। आरोपी विक्रम की सर्विस रिवाल्वर से संबंधित सभी रिकॉर्ड को भी सीज किया गया है। सौंपी गई स्टेटस रिपोर्ट में सामने आया है कि 13 अप्रैल 2020 को विक्रम जींद से छुट्टी पर घर आया था। उसी दिन अपनी पत्नी को उसके मायके से लेकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित घर पर आया था। इसके बाद 16 अप्रैल को सुबह उसने अपनी पत्नी रिंकू की हत्या कर दी थी।
जींद नहीं गया विक्रम, फिर भी 15 अप्रैल तक लगी मिली फर्जी हाजिरी
एडवोकेट हरदीप के अनुसार स्टेटस रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि 13 अप्रैल के बाद आरोपी विक्रम जींद गया ही नहीं, जबकि उसकी हाजिरी भी फर्जी तरीके से जींद के डीएसपी के गनमैन के तौर पर लग रही थी। जब 16 अप्रैल को वारदात के दिन ही उसकी सर्विस रिवाल्वर जींद में शाम करीब 4 बजे जमा की गई थी, मगर इसके उलट वारदात 16 अप्रैल की अलसुबह हुई थी। ऐसे में एक सवाल यह भी उठता है कि हथियार जींद में कैसे पहुंचा।
विज्ञापन

इनके रिकॉर्ड हुए सीज
इस मामले में जींद के तत्कालीन डीएसपी कप्तान सिंह, शहर हेडक्वार्टर डीएसपी अशोक कुमार, तत्कालीन शहर थाना एसएचओ विनोद कुमार, अनाजमंडी चौकी प्रभारी एएसआई रविंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिनके रिकॉर्ड सीज हुए हैं।
दिन निर्धारित होने पर होंगे टेस्ट
दूसरी ओर इस मामले में आरोपी गनमैन विक्रम ने अदालत के सामने नार्को टेस्ट करवाने के लिए हां की थी और कोर्ट ने इस प्रक्रिया में पूरी रिपोर्ट सौंपने के लिए पुलिस को 12 मार्च तक समय दिया था। डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने स्टेटस रिपोर्ट में बताया कि इस बारे में उन्होंने गुजरात के गांधीनगर की लैब को पत्र भेजा हुआ है, जहां से दिन निर्धारित होने पर आरोपी विक्रम को ले जाया जाएगा। वहीं पर नार्को टेस्ट, पॉलिग्राफ टेस्ट करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें