फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात की तर्ज पर हिसार में बनेगा पक्षियों के लिए 11 फुट ऊंचा आशियाना

विज्ञापन
पक्षियों के लिए बनाए जाने वाले आशियाने का मॉडल दिखाते वेद प्रकाश। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
अश्वनी कुमार
विज्ञापन

हिसार। गुजरात की तर्ज पर हिसार में भी पक्षियों के आशियाना बनाया जाएगा। 11 फुट ऊंचे बनने वाले आशियाने के लिए 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस पर नींव रखी जाएगी। आशियाने पर करीब एक लाख रुपये की लागत आएगी। पहले चरण में वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग में ही पक्षियों के लिए आशियाना बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
11 फुट ऊंचे आशियाने की चौड़ाई 4 फुट रहेगी। इस आशियाने में 50 पक्षी आसानी से रह सकेंगे। साथ ही जगह-जगह लकड़ी के घोंसले टांगे जाएंगे। विभाग की ओर से इनमें दाना, पानी की व्यवस्था की जाएगी, ताकि कोई पक्षी भूख से न मरे। साथ ही इनका पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन

किया जाएगा जागरूक
20 मार्च को गौरैया दिवस पर हिसार के अलावा भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, जींद और चरखीदादरी में विभाग की ओर से जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। इस शिविर में लोगों को पक्षियों को बचाने के लिए जागरूक किया जाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि किस तरह हम पक्षियों को बचा सकते हैं।
संस्थाओं से भी मांगा जाएगा सहयोग
वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग के डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर वेद प्रकाश का कहना है कि पक्षियों को दाना देने से काफी पुण्य मिलता है। इसको लेकर हम सभी को मिलकर चलना होगा। उन्होंने बताया कि आशियाने पर करीब एक लाख की लागत आएगी। इसको लेकर विभिन्न संस्थाओं के साथ बैठक कर आर्थिक मदद के लिए सहयोग करने की अपील की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

20 को नींव रखी जाएगी
20 मार्च को गौरैया दिवस पर पक्षियों के लिए आशियाना बनाने के लिए नींव रखी जाएगी। आशियाना बनाने को लेकर आर्किटैक्ट से नक्शा बनवाने के बोला जा चुका है। इस दिन विभिन्न जिलों में कैंप लगाकर लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
- वेद प्रकाश, डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर, वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें