फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: किसी बूथ को दूसरे वार्ड में जोड़ने पर आपत्ति तो किसी ने वार्डबंदी पर सवाल उठाया

Sat, 04 Jan 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर नई वार्डबंदी के आधार पर तैयार मतदाता सूची पर शनिवार को आपत्तियां और दावों पर सुनवाई के दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। एसडीएम ज्योति मित्तल 63 शिकायतों को सुना, जिनमें से 57 का समाधान कर दिया गया। अब मतदाता सूची जिला उपायुक्त को भेजा जाएगा। डीसी अनीश यादव ने निगम आयुक्त को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है, जो एसडीएम की ओर से फाइनल की गई सूची पर दावे-आपत्तियां सुनेंगे। इसके बाद फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद दिनेश शर्मा ने वार्ड नंबर 7 के बूथ नंबर 94 को वार्ड 9 में स्थानांतरित करने पर आपत्ति आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जब वार्ड नंबर 7 के 93 नंबर बूथ को वार्ड 9 में किया जा रहा है तो बूथ नंबर 94 को वार्ड 7 में दोबारा क्यों नहीं स्थानांतरित किया जा रहा। इस आपत्ति पर निगम अधिकारियों ने वार्ड बंदी का हवाला दिया तो उन्होंने कहा कि वार्डबंदी का हवाला दे रहे हैं तो बूथ नंबर 93 को 9 में क्यों जोड़ा जा रहा है। वार्ड 7 निवासी पृथ्वी सिंह घिराइया, कृष्ण सैनी, सुरेश शर्मा, प्रताप, रमेश, बंटी, सुरेश कुमार आदि ने कहा कि बूथ 94 वार्ड 7 का वर्षों से हिस्सा था, जिसे वार्ड 9 में कर दिया गया है।
निवर्तमान पार्षद अनिल जैन टीनू ने बताया कि वार्डबंदी में एक की बाउंड्री का कुछ हिस्सा वार्ड 2 में जोड़ दिया है। 200 से अधिक मतदाता इधर-उधर हो गए हैं। आपत्ति के बाद इसमें सुधार कर दिया गया। निवर्तमान पार्षद जगमोहन मित्तल ने बताया कि वार्ड 12 में बूथ नंबर 137 व 141 को जोड़ा था, जबकि यह एरिया उनके वार्ड में ही नहीं है। बूथ नंबर 141 वार्ड 14 और बूथ नंबर 137 वार्ड 11 का एरिया है। इन दोनों बूथों को वार्ड 12 से हटाया जाए। निवर्तमान पार्षद प्रीतम सैनी ने बताया कि 105 तथा 79 बूथ को लेकर हमारी आपत्तियों के समाधान का भरोसा दिया है। वार्ड नंबर 9 के निवर्तमान पार्षद जयप्रकाश ने बताया कि 117,121,122 बूथ को लेकर आपत्ति थी। इसे स्वीकार कर लिया गया है। निवर्तमान पार्षद मनोहर लाल ने बताया, वार्ड 7 के बूथ नंबर 103 को वार्ड 9 में जोड़ दिया है, जबकि इसका एरिया वार्ड 7 में लगता है। वहीं वार्ड 9 के बूथ नंबर 117 को वार्ड 7 में जोड़ दिया, जबकि इसका एरिया वार्ड 7 में शामिल ही नहीं है।
विज्ञापन

8 जनवरी तक उपायुक्त के समक्ष कर सकते हैं अपील
किसी मतदाता को वार्डबंदी और मतदाता सूची पर आपत्ति है तो वह 8 जनवरी तक उपायुक्त के समक्ष अपील कर सकता है। इन अपीलों का निवारण 11 जनवरी तक करना होगा। इसके बाद 15 जनवरी को नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें