फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर के पिटबुल ने दो लोगों को काटा

Sat, 04 Jan 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर के पिटबुल डॉग ने शनिवार को दो लोगों को काट लिया। इनमें एक महिला उन्हीं के घर काम करती है। घायल जोगेंद्र और गीता देवी का उपचार करवाया गया है। जोगेंद्र की तरफ से इस बारे में एचटीएम थाने में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बारह क्वार्टर एरिया में गोल्डन स्कूल वाली गली में खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार रहते हैं। उन्होंने पिटबुल नस्ल के डॉग को पाल रखा है। शनिवार को पिटबुल ने पड़ोसी जोगेंद्र के लेबरा डॉग पर हमला कर दिया। जोगेंद्र अपने कुत्ते को छुड़ाने लगे तो पिटबुल ने उन्हें भी काट लिया। इसी बीच कृष्ण कुमार के घर काम करने वाली गीता पहुंची तो पिटबुल ने उसे भी काट लिया। जोगेंद्र शिकायत देने चौकी जाने लगा तो गीता ने शोर शराबा किया। वहीं, आसपास के लोगों ने भी पिटबुल को खुला छोड़ने पर विरोध जताया है। लोगों ने बताया कि इस पिटबुल ने 26 जुलाई 2023 को ढंढूर में एक बुजुर्ग महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसका केस अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें