बरवाला में आयोजित युवा शक्ति महासंगम में केक काटते पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला। स्रोत : कांग्
बरवाला। पूर्व विधायक और वर्ष 2024 में कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले रामनिवास घोड़ेला ने रविवार को पार्टी को निशाने पर लिया। उन्हाेंने कुछ नेताओं को नकली कांग्रेसी कहते हुए जमकर कोसा। घोड़ेला ने दो टूक कहा कि ऐसे लोग पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। समय रहते इनका इलाज जरूरी है और जनता इन्हें घर बैठाने का काम करेगी।
पूर्व विधायक अपने जन्मदिन पर आयोजित युवा शक्ति महासंगम में अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपनी राजनीतिक सक्रियता के संकेत देते हुए विधानसभा और लोकसभा तक चुनाव लड़ने का एलान किया।
कार्यक्रम में जिला पार्षद आशीष कुक्की, कांग्रेस शहरी प्रधान सुनील मित्तल, ग्रामीण प्रधान श्रवण वर्मा, प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा, धर्मवीर गोयत, अजीत यादव और लोकीराम प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वरवाला के विकास में पिछड़ेपन का मुद्दा उठाया :
घोड़ेला ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। बरवाला हलके के विकास में पिछड़ेपन पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि विकास नाम का छोटा बच्चा था। बच्चा आज बड़ा हो गया लेकिन बरवाला हलके का विकास ठहरा हुआ है। उन्होंने हांसी-बरवाला रोड की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सड़क लंबे समय से टूटी हुई है लेकिन सरकार और मंत्री ने इसकी कोई सुध नहीं ली।