फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राखी शाहपुर में अंधड़ से 6 किसानों की सौर ऊर्जा की प्लेटें टूटीं

विज्ञापन
नारनौंद। राखी शाहपुर में आंधी के कारण उखड़ा हुआ सोलर पैनल। 
विज्ञापन
नारनौंद। क्षेत्र में शनिवार देर रात आए अंधड़ और बारिश से नारनौंद क्षेत्र में किसानों को भारी क्षति पहुंची है। राखी शाहपुर गांव के खेतों में लगी 6 किसानों की सौर ऊर्जा की प्लेटें टूट गईं। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, कई जगह खेतों में अब भी बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पाई है। पीड़ित किसानों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से भी की है, लेकिन अभी तक बिजली बहाल नहीं हुई है।
विज्ञापन

गांव राखी शाहपुर निवासी किसान दर्शन देवी ने बताया कि अंधड़ से खेतों में लगी सौर ऊर्जा की 20 प्लेटों में से अधिकतर प्लेटें टूट गईं। किसान संजय के खेत में ढाई साल पहले 15 प्लेटें लगवाई थी, जिसमें से 9 प्लेट का पैनल ही उखड़ गया। अमित कुमार के खेत में लगी 20 प्लेटों में से 8 प्लेट टूट गई। ओमप्रकाश के खेत में लगी 20 प्लेटों में से अधिकतर प्लेटें टूटी हुई हैं। प्रदीप श्योराण ने अपने खेत में सौर ऊर्जा की 17 प्लेटें लगवाई हुई हैं। आंधी में उसके दोनों पैनल उखड़ गए और पांच प्लेटें क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें