फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नए साल में उड़ान से पहले 46 करोड़ से सिरे चढ़ेंगे छह काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेंद्र दलाल
विज्ञापन

हिसार। शहर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट से नए साल से हवाई जहाज की उड़ान से पहले 46 करोड़ की लागत से छह कार्य करवाए जाएंगे। टेंडर लगाने से पहले इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। सरकार से मंजूरी मिलते ही ये टेंडर लगाए दिए जाएंगे। हालांकि इन कार्यों के लिए सरकार की तरफ से करीब 53 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिली हुई है।
बता दें कि शहर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के दूसरे चरण की डेडलाइन पहले मई 2022 तक की गई थी। मगर दूसरे चरण में कई नए कार्यों को शामिल कर लिया गया था, जिसमें आइसोलेशन वे, रेसा, लिंक टैक्सी, ब्लास्ट पैड, जीएसई एरिया, कार्गों एप्रेन आदि शामिल थे। इसके बाद इसकी डेडलाइन बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई थी। मगर निर्धारित अवधि में काम पूरा नहीं हो सका तो इसकी डेडलाइन अब 31 दिसंबर कर दी गई है।
विज्ञापन

46 करोड़ की लागत से ये करवाए जाएंगे कार्य
- आइसोलेशन वे
- कार्गों एप्रेन विद लिंक टैक्सी
- ड्रेन
- बेसिक स्ट्रीप्स
- ग्राउंड स्पोर्टिंग इक्वीपमेंट
- व्हीकूलर लेन

ये कार्य प्रगति पर
- 12 वॉच टावर
- कूलिंग पिट
- पेरीमीटर रोड
- बिजली के पोल
-
इन कार्यों के लगाए टेंडर
- एक्सटेंशन ऑफ टर्मिनल बिल्डिंग
- वेलफेयर सेंटर पर एटीसी टावर
- फ्यूल रूम
- कैंटीन ब्लॉक
- होर्टिकल्चर
नए साल से सिविल एविएशन की उड़ान शुरू करने की तैयारी
पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एयरपोर्ट को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को इस साल के अंत तक एयरपोर्ट से जुड़ी सभी परिचालन गतिविधियों को पूरी करने के निर्देश दिए थे ताकि नए साल से सिविल एविएशन की उड़ान शुरू की जा सकें। उन्होंने वर्तमान में चल रहे आरसीसी वॉच टावर, पेरीमीटर रोड, इमरजेंसी एक्सेस रोड, सिक्योरिटी लाइटिंग के कार्य को 30 नवंबर तक पूरा करने को कहा था। फिलहाल हवाई पट्टी पर कैट आई लगाने का कार्य भी चल रहा है। इसके अलावा आइसोलेशन वे व बेसिक स्ट्रीप्स आदि का कार्य अभी बचा हुआ है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद हवाई पट्टी, लिंक टैक्सी व पीटीटी पर फाइनल लेयर बिछाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


एयरपोर्ट का कार्य तेजी से चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा किया जा रहा है। शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। नए साल से एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने की योजना है। - दुष्यंत चौटाला, उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें