फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार के मेडिकल स्टोर्स से लिए छह नमूने

विज्ञापन
हिसार के मेडिकल स्टोर पर नमूने लेते ड्रग कंट्रोलर अजय कुमार।  - फोटो : स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
हिसार। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो कंपनियों के कफ सिरप के एक-एक बैच में जहरीला तत्व मिलने के बाद उसकी बिक्री पर रोक लगा दी है। अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए शहर में औषधि नियंत्रण विभाग के ड्रग कंट्रोलर अजय कुमार ने बुधवार को कई मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया और दुकानदारों को संबंधित मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अजय कुमार ने चार कंपनियों के छह नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे। उन्होंने खुदरा विक्रेताओं को औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम का सख्ती से पालन करने और सिरप केवल पंजीकृत चिकित्सक के लिखे पर्चे पर ही देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ड्रग कंट्रोलर ने सभी थोक और खुदरा विक्रेताओं को निर्देश दिया कि शेखपुर और अहमदाबाद (गुजरात) की कंपनियों के संबंधित उत्पादों की बिक्री बिल्कुल न करें। इन दवाओं का स्टॉक विवरण तुरंत औषधि नियंत्रण विभाग को उपलब्ध कराना होगा। जांच के दौरान किसी भी दुकान से यह उत्पाद नहीं मिला। पिछले दिनों राजस्थान में जहरीले कफ सिरप के सेवन से कई बच्चों की मौत हो गई थी। ऐसे हादसों को रोकने के लिए विभाग ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें