छह में से पांच कलाकारों की उम्र 35 साल से ज्यादा
वैसे तो रामलीला में करीब 40 कलाकार रोल निभा रहे है, लेकिन इनमें छह मुस्लिम धर्म के कलाकार शामिल हैं। इन छह कलाकारों में से पांच की उम्र 35 साल से ज्यादा है। इनमें सबसे बड़े 46 वर्षीय सरीफ मोह्मद है, जो भरत का रोल कर रहे हैं। राम का रोल निभाने वाले शहाबुद्दीन कुरैशी का कहना है कि हमें कोई मुस्लिम नहीं कहता है। हम आपस में सब भाई-भाई हैं।
इसलिए रामलीला में किरदार निभाने का हुआ शौक
40 वर्षीय शहाबुद्दीन कुरैशी का कहना है कि जब वह छोटे थे तो अपने परिवार के साथ रामलीला देखने जाते थे। रामलीला देखते समय एक दिन उनके मन में ख्याल आया कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हम सब भाई-भाई। उसके बाद उन्होंने 12 साल की उम्र में ही रामलीला में रोल करना शुरू कर दिया। फिर धीरे-धीरे उनके परिवार के सदस्य भी रोल करने लगे।
ये है परिवार का नाता और काम
- शहाबुद्दीन की बुआ का लड़का अनीफ मोहम्मद, काम - पेंटर
- शहाबुद्दीन की बुआ का लड़का सरीफ मोहम्मद, काम - चाय बेचना
- शहाबुद्दीन के मामा का लड़का लतीफ मोहम्मद, काम - सिलाई
- शहाबुद्दीन के भाई का लड़का साजिद कुरैशी, काम - गुरुग्राम में हीरो होंडा कंपनी में
- शहाबुद्दीन, काम - परचून की दुकान
- शहाबुद्दीन का बेटा प्रवेज कुरैशी, पढ़ाई - मैकेनिकल का कोर्स