फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर आए, पिस्तौल दिखाई, छह लाख लूटे

Sat, 14 Dec 2013 06:50 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना अनाज मंडी में शनिवार दोपहर दिन-दहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर फर्म के मुनीम से छह लाख रुपये की नगदी लूट ली और फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी सहदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मुनीम की शिकायत पर दो बाइक सवारों युवकों के खिलाफ लूट और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।


अनाज मंडी स्थित पन्ना लाल धनराज फर्म का मुनीम गांव ब्राह्मणवास निवासी रोहताश शनिवार दोपहर को अनाज मंडी स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा से छह लाख रुपये की नगदी निकलवा कर लाया था। रोहताश जब फर्म के पिछले दरवाजे से अंदर जा रहा था तो बाइक सवार दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर उसे काबू कर लिया और छह लाख रुपये की नगदी छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन



वारदात के बाद रोहताश ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। इसी दौरान घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी सहदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। रोहताश ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ पटियाला दुकान से महज पांच फुट की दूरी पर है।

बैंक से उसने छह लाख रुपये की नगदी निकलवा कर साफे में बांध लिया। जब वह दुकान के अंदर जा रहा था तो उसी दौरान नीले रंग की पल्सर सवार दो युवक उसके पास आए और पिस्तौल निकाल कर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए छह लाख रुपये की नगदी लूट ली।
विज्ञापन


बाइक को चलाने वाला युवक हेल्मेट पहने हुआ था। जबकि पिस्तौल पकड़े पीछे बैठे युवक ने चादर ओढ़ी हुई थी और अपना चेहरा ढका हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। लेकिन लुटेरे युवकों का कोई सुराग नहीं लगा।

जुलाना थाना प्रभारी सहदेव सिंह ने बताया कि मुनीम रोहताश की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ लूट और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें