फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दुष्कर्म मामले में एसआईटी ने भाजपा नेता और प्राॅपर्टी डीलर से की पूछताछ

Sat, 29 Mar 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दुष्कर्म के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने भाजपा नेता मनदीप मलिक और प्राॅपर्टी डीलर प्रदीप सहरावत से पूछताछ की। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता को भी बुलाया। एसआईटी को अगले दस दिन में अपनी रिपोर्ट देनी है, जिसे पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में पेश किया जाएगा। दो दिन पहले आरोपियों की मेडिकल जांच भी कराई गई थी।
विज्ञापन

एसआईटी के हेड एएसपी प्रतीक गहलोत ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। एसआईटी सभी पक्षों की गहराई से जांच रही है। किसी भी तथ्य को छोड़ा नहीं जाएगा। आरोपी मनदीप मलिक, प्रदीप सहरावत से भी पूछताछ की है। इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में सुनवाई चल रही है। अप्रैल माह में कोर्ट में होने वाली सुनवाई में एसआईटी अपनी रिपोर्ट देगी।
बता दें कि एक युवती ने भाजपा नेता मनदीप मलिक व प्रापर्टी डीलर प्रदीप सहरावत पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप था कि होटल में कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने 22 अक्टूबर 2024 को केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने 3 फरवरी 2025 को हिसार कोर्ट में कैंसिलेशन रिपोर्ट फाइल कर दी। पुलिस ने कहा कि ब्यूटीशियन युवती के लगाए दुष्कर्म के आरोप के कोई सबूत नहीं मिले। इसके बाद पीड़िता की याचिका पर हाईकोर्ट में पहली सुनवाई 14 फरवरी को हुई। 5 मार्च को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट में एसपी शशांक कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए प्रतीक गहलोत के नेतृत्व में एसआईटी बना दी है, जो चार सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें