फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 30 साथियों की बहाली के लिए नारनौंद नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों का धरना

विज्ञापन
नारनौंद में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। 
विज्ञापन
नारनौंद। हरियाणा रोजगार कौशल निगम (एचकेआरएन) के 30 कर्मचारियों को हटाने के विरोध में नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को कार्यालय परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता करते हुए धर्मवीर ने बताया कि एचकेआरएन के तहत नगर पालिका में लगे 30 कर्मचारियों ने पूरे कार्यकाल में शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया, लेकिन अब उन्हें अकारण हटाया जा रहा है। इकाई प्रधान मंशा राम ने कहा कि इन कर्मचारियों के हटने से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होगी। कर्मचारी नेता नरेश कुमार ने बताया कि नगर में 50 से अधिक सफाई कर्मचारियों की जरूरत है, इसलिए हटाए गए 30 कर्मचारियों की सेवाएं बहाल की जानी चाहिए।
कर्मचारियों ने अपने अधिकारों के लिए प्रशासन से बातचीत करने के साथ 24 नवंबर को नगर पालिका सचिव को ज्ञापन भी सौंपा था। धरने के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपनी एकता का परिचय दिया और सेवा बहाली के लिए भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी। इस अवसर पर धर्मबीर, सोमबीर, अमित, शिवराज, कुलदीप, सुंदर, बलराम, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें