फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रिटायर्ड प्रोफेसर के घर से 80 लाख रुपये चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पूरी राशि बरामद

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी। 
विज्ञापन
हिसार। पीएलए चौकी पुलिस ने ग्रीन पार्क निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर के घर से 80 लाख रुपये की चोरी का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी भजनलाल निवासी आर्य नगर व यूनेश कुमार उर्फ कालू निवासी रावलवास खुर्द से चोरी की संपूर्ण राशि 80 लाख रुपये बरामद कर ली है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी एएसआई अनूप सिंह ने बताया कि ग्रीन पार्क निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर नंद लाल ने शिकायत दी थी कि उनके घर से 80 लाख रुपये चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत पर थाना सिविल लाइन हिसार में 23 नवंबर को विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को पकड़ लिया।

पीड़ित के घर खाना भिजवाने का काम करता था आरोपी भजनलाल
जांच में सामने आया कि आरोपी भजनलाल कई वर्षों से शिकायतकर्ता के घर खाना भिजवाने का काम करता था, जिसे यूनेश कुमार उर्फ कालू घर तक पहुंचाता था। इस कारण दोनों की शिकायतकर्ता के साथ पुरानी जान-पहचान थी और उन्हें पता था कि घर में 80 लाख रुपये नकद रखे हैं। लालच में दोनों ने मौके का फायदा उठाकर रुपये चोरी किए और ब्रेजा गाड़ी में छिपा दिए। पुलिस ने छापा मार कर गाड़ी से संपूर्ण धनराशि बरामद कर ली। वारदात में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें