फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भाई से झगड़े के बाद बहन ने पीया कीटनाशक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। खारिया गांव में भाई के साथ झगड़े के बाद पूजा (24) ने शुक्रवार को कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद रविवार को पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कंचन ने बताया कि परिजनों का कहना है कि पूजा मानसिक रूप से कमजोर थी। दो दिन पहले भाई और बहन के बीच मामूली झगड़ा हुआ। इसके बाद उसका भाई बाहर चला गया और मां काम पर चली गईं। इसी बीच पूजा ने कहा कि वह चाय पीकर आएगी, लेकिन मौके का फायदा उठाकर घर में रखा कीटनाशक पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंपा दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें