नारनौंद। गांव सिसाय कालीरामण के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित द्वितीय नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में मेजबान गांव की टीमों ने दोनों भार वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। सुभाष चंद्रा फाउंडेशन कबड्डी सेंटर की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 90 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
28 किलोग्राम भार वर्ग में पाबड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि 36 किलोग्राम में कनौह की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी कोच कुलदीप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मंच और बेहतर प्रशिक्षण देने की है। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत और खेल भावना विकसित करने के साथ उन्हें बड़े स्तर पर खेलने के लिए तैयार करती हैं।