फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिरसा ने पंचकूला रॉयल्स को 58 रन से हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्टेडियम में हरियाणा बीज विकास निगम की तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में सिरसा टीम ने पंचकूला रॉयल्स को 58 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं बेस्ट बॉलर सिरसा के सुनील यादव और बेस्ट फील्डर उमरी के सुशील कुमार को चुना गया। मैन ऑफ द मैच राकेश कोच सिरसा रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में निगम की आठ टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एचएयू के अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। फाइनल में सिरसा ने 10 ओवर में एक विकेट पर 121 रन बनाए, जबकि पंचकूला छह विकेट पर 63 रन ही बना सकी। सेमीफाइनल में उमरी ने 4 विकेट पर 88 रन बनाए, जवाब में सिरसा ने 2 विकेट पर 89 रन बनाकर जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में पंचकूला ने 5 विकेट पर 70 रन बनाए, जबकि पटौदी नवाब्स 7 विकेट पर 89 रन बना सकी।

सुपर सीड्स के प्रबंध निदेशक अश्विनी गर्ग ने विजेता को 21 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की, जबकि अन्य खिलाड़ियों के लिए 20 हजार रुपये अतिरिक्त दिए गए। सहायक वैज्ञानिक डॉ. देवेंद्र चौहान विशिष्ट अतिथि रहे। आयोजन में डॉ. राहुलदीप राणा, डॉ. हेमेंद्र, राहुल सिंगला सहित कई अधिकारियों व प्रबंधकों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें