फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सूर्यकांत के मुख्य न्यायाधीश बनने पर सिंदौलिया खाप ने जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। न्यायमूर्ति सूर्यकांत को भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद पर शपथ लेने पर ब्राह्मण सभा सिंदौलिया खाप चौरासी सदस्यों व अनेक सामाजिक संगठनों ने खुशी प्रकट करते हुए उनको बधाई दी है।
विज्ञापन

ब्राह्मण सभा सिंदौलिया खाप संरक्षक विजय व खाप कोषाध्यक्ष सीताराम शर्मा ने कहा कि जस्टिस सूर्यकांत ने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल फरवरी 2027 तक रहेगा। जस्टिस सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार जिले में हुआ था। उन्होंने 1984 में हिसार से वकालत शुरू की और बाद में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में वकालत करने लगे। खाप चौरासी के अध्यक्ष पूर्व कमांडेंट बजरंग लाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अमरचंद चैहड़, महासचिव सुनील शर्मा, पूर्व महासचिव अतर सिंह भांडवा ने मुख्य न्यायाधीश को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें