फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी, तूफान के कारण दो किशोरों की दर्दनाक मौत

Tue, 24 May 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
आंधी, तूफान के कारण दो किशोरों की दर्दनाक मौत - फोटो : bureau
विज्ञापन
सोमवार को आए तूफान ने दो लोगों को जान ले ली, जिसमें गांव कुलाना में पेड़ के नीचे दबने से एक किशोर की मौत हो गई। गांव गंगवा में दीवार के नीचे दबने से 25 वर्षीय युवक संदीप की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव कुलाना में 13 वर्षीय शीशपाल गोस्वामी दोपहर को घर से निकला था। परिवारजनों ने बताया कि सोमवार को हुई बारिश के बाद आए अंधड़ के चलते उनके खेत में सफेदे के पेड़ गिर गए थे। शीशपाल उन पेड़ों को काट कर साइड में लगाने का काम कर रहा था।

इस दौरान जब वह पेड़ की कटाई कर रहा था तो एक भारी पेड़ उसके ऊपर गिर गया, जिसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई।

गांव गंगवा में 17-18 वर्षीय संदीप सोमवार की शाम अपने घर पर था। तेज तूफान के कारण उसके घर का मेन गेट व उसकी दीवारें ढह गई। संदीप दीवार के नीचे दब गया। परिजनों ने उसे किसी तरह से निकाला। उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मंगलवार को संदीप ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार संदीप की माता एचएयू में काम करती हैं। संदीप के चार भाई हैं। यह मूल रूप से भिवानी जिले के रहने वाले हैं। पिछले लंबे समय से हिसार में ही रहते हैं। दोपहर बाद दोनों शवों का अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। दोनों शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें