फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बास थाने के एसआई ने शिकायतकर्ता को पीटा, एसपी ने किया निलंबित

Mon, 24 Jul 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बास (हिसार)। बास थाने के सब इंस्पेक्टर पर शिकायतकर्ता को पीटकर मामले में समझौता करवाने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। बास पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मारपीट, बंधक बनाने और समझौते का दबाव डालने के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने जमीन के विवाद से संबंधित शिकायत दी थी। आरोप लगाया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर ने उसे थाने में बुलाकर बंधक बनाया और समझौते के कागज पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी एसआई को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में खरकड़ा निवासी बलजीत ने बताया कि वह राजमिस्त्री है। जून महीने में उसने जमीन के विवाद में सतपाल, नरेश, कालिया, टोनी, अजीत, आजाद के खिलाफ एक शिकायत दी थी। कार्रवाई न होने पर सीएम विंडो पर शिकायत दी। उसी मामले में 29 जून को बास थाने के सब इंस्पेक्टर कर्मबीर ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया था। दूसरे पक्ष की तरफ से सतपाल व दलशेर थाने पहुंचे थे। एसआई ने उसे, सतपाल और दलशेर को एक कमरे में बैठा लिया और कहा कि अगर शिकायत का राजीनामा करोगे तो छोड़ूंगा नहीं तो खैर नहीं। इसी दौरान कर्मबीर ने उसकी कमर पर डंडा मारा। इसके बाद राजीनामे पर हस्ताक्षर करवा लिए। 30 जून को तबीयत बिगड़ने पर उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। इस दौरान उसने पुलिस को बयान दर्ज कराए और हांसी एसपी को मामले की शिकायत दी।


इस मामले में शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद आरोपी एसआई को सस्पेंड कर दिया था। मामले की जांच चल रही है, जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मकसूद अहमद, एसपी हांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें