फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पिता के साथ चल रही डेढ़ साल की बच्ची को गाड़ी ने कुचला

Mon, 24 Jul 2023 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला, हिसार। बरवाला के वार्ड-12 में सोमवार सुबह गली से गुजर रही डेढ़ साल की बच्ची परी को गैस सिलिंडर से भरी पिकअप गाड़ी ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने गाड़ी चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बरवाला थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मूलरूप से कैथल निवासी विजय ने बताया कि वह मजदूरी करता है। कुछ के समय से वह परिवार के साथ बरवाला के वार्ड-12 में अपनी ससुराल में रह रहा है। सोमवार सुबह वह अपनी छोटी बेटी परी के साथ दुकान पर सामान लेने गया था। लौटते समय बेटी उसके साथ पैदल चल रही थी। इस दौरान घर के पास एक गैस सिलिंडर से भरी पिकअप गाड़ी के चालक ने बेटी को टक्कर मार दी। गाड़ी के टायर के नीचे आने से परी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सामने ही कुर्सी पर बैठे बच्ची के नाना रमेश दौड़ कर आए और चालक को पकड़ा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें