फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रिश्वत के आरोपी एसआई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता (एसीबी) की टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार सिविल लाइन थाने के उपनिरीक्षक रामनिवास को शनिवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव कुमार की अदालत में पेश किया। एसीबी की ओर से जांच अधिकारी इंस्पेक्टर महेंद्र ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए आरोपी का दो दिन का रिमांड मांगा। अदालत ने आरोपी एसआई को एक दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया है। एसीबी की टीम अब आरोपी से पूछताछ करेगी। वहीं, एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि एसआई को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

करनाल के गांव नोरता निवासी बलवान ने बताया कि उसके बेटे देवेंद्र का हिसार की अग्रसेन कालोनी निवासी राजबीर के साथ 1 लाख 90 हजार रुपये का लेनदेन का विवाद था। इस पर राजबीर ने देवेंद्र तथा उसके दोस्त हांसी के गांव कुंभा निवासी प्रदीप पर वर्ष 2023 में सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज करा दिया था। सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में देवेंद्र को हिरासत में लिया था।
परिवार के लोग इस मामले में केस को खारिज कराने के लिए सिविल थाने में जांच अधिकारी एसआई रामनिवास से मिले। जांच अधिकारी ने उनसे धाराएं कम करने के हाथों हाथ जमानत दिलाने की एवज में 20 हजार रुपये मांगे। दोनों पक्षों में 15 हजार रुपये नकद देने पर सहमति बनी। इस बीच इसकी शिकायत एसीबी से की। एसीबी ने टीम का गठन कर बलवान को 15 हजार रुपये की रकम दी। बलवान ने एसीबी की ओर से दिए गए 15 हजार रुपये के नोट सिविल लाइन थाने में उपनिरीक्षक को थमा दिए। टीम ने एसआई को रुपये लेते समय दबोच लिया।
विज्ञापन

यह मामला दर्ज हुआ था 2023 में ....
हिसार की अग्रसेन कालोनी निवासी राजबीर ने 3 मार्च 2023 को पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मनी एप से करनाल जिले के गांव नोरता निवासी देवेंद्र ने 2 लाख रुपये का लोन दिलवाया था, जिसकी 10876 रुपये के हिसाब से 24 किस्तें बनाई गई थी। मेरे पास कुछ रुपये का प्रबंध हो गया था, तो देवेंद्र से कहा कि आप लोन क्लीयर कर दो। मैंने देवेंद्र को डेढ़ लाख रुपये का चेक साइन कर दे दिया तथा 40 हजार रुपये उसके मोबाइल पर गूगल पे से डाल दिए। बाद में मुझे पता लगा कि देवेंद्र ने लोन क्लीयर नहीं किया। मेरे खाते से पांच किस्त कट चुकी थी। मैंने देवेंद्र को शिकायत की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इस साजिश में देवेंद्र के साथ उसका दोस्त प्रदीप कुंभा भी साथ था, जिस पर पुलिस ने देवेंद्र व प्रदीप पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें