फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिन बरसे लौट गए बादल, 23 से 25 के बीच बारिश के आसार

Sat, 21 Jun 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में बिन बरसे ही बादल लौट गए। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी या बारिश के आसार हैं। 23 से 25 जून बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रदेश में इस समय मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। तापमान कम होने के बाद भी लोगों को उमसभरी गर्मी के कारण पसीने से राहत नहीं मिल पा रही। प्रदेश में 24 जून से मानसून आने की उम्मीद जताई जा रही है। मानसून से आगमन से पहले ही 22-23 जून को भी बारिश के आसार हैं। पिछले वर्ष मानसून जुलाई महीने के पहले सप्ताह में सक्रिय हुआ था। इस बार मानसून समय से पहले आने की उम्मीद है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि सुबह के समय बादलों का प्रभाव था। प्रदेशभर में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार को भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इस समय तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। उमस का स्तर सामान्य से अधिक होने के चलते लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अगले दो दिन में तापमान में गिरावट आएगी। वातावरण में नमी का स्तर बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें