फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: श्याम बाबा का तिरंगा फूलों से किया शृंगार

Tue, 28 Jan 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार के सेक्टर 16-17 में तिरंगे फूलों से किया गया श्री श्याम प्रभु का श्रृंगार। 
विज्ञापन
हिसार। गणतंत्र दिवस पर सेक्टर 16-17 के श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम प्रभु का तिरंगा फूलों से शृंगार किया गया। देश की एकता एवं प्रभुता के प्रतीक तिरंगा के तीनों रंगों के साथ शौर्य का प्रतीक अशोक चक्र लगाया गया। तिरंगा फूल-मालाएं विशेष रूप से दिल्ली से मंगवाई गईं। मंदिर कमेटी सदस्य त्रिलोक बंसल ने बताया कि दोपहर बाद 3 बजे से 6:15 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया गया। कलाकारों ने बाबा की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर रामकुमार गोयल, राजकुमार जैन, दिनेश बिंदल, सतीश बंसल, सुभाष बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अवधूत आश्रम खरड़-अलीपुर में चार दिवसीय 108 हवन यज्ञ महोत्सव शुरू

हिसार। खरड़ अलीपुर के बंदी छोड़ दीप्तानंद अवधूत महाराज आश्रम में सोमवार से चार दिवसीय विश्व शांति और पर्यावरण संरक्षण के लिए 108 हवन महोत्सव शुरु हुआ। 30 जनवरी को इसका समापन होगा। आश्रम के गद्दीनशीन स्वामी कृष्णानंद महाराज ने बताया कि इस हवन यज्ञ में 27 से 30 जनवरी तक सुबह 9:15 बजे से प्रतिदिन 27-27 हवन महायज्ञ और 9 अखंड पाठ होंगे।
29 जनवरी को रात्रि आठ बजे से प्रभु इच्छा तक सत्संग आयोजित किया जाएगा। 30 जनवरी को 108 हवन महायज्ञ की संपूर्ण आहुति होगी व 108 ग्रंथ साहेब अखंड पाठ संपूर्ण भोग 10:15 बजे होगा। आश्रम में दोपहर 11 से 2 बजे तक सत्संग किया जाएगा। सुबह 10 से एक बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन




इसके साथ ही सुबह 9 बजे से भंडारा चलाया जाएगा। सुबह 10 से एक बजे तक नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। यह 108 हवन महायज्ञ व 108 ग्रंथ साहेब अखंड पाठ, दसवें निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वामी दीप्तानंद अवधूत मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट व रास्ता फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस अवसर पर स्वामी रामानंद, स्वामी धर्मानंद, स्वामी सतबीरानंद, अंजनी कुमार खारिया, एनके गोयल, जगदीश तायल, आशा कादयान, कृष्ण कादयान व राकेश कोच आदि उपस्थित रहे।संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें