फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अग्रोहा शक्तिपीठ पर श्री अग्र भागवत कथा का आयोजन 26 से 28 तक

Sun, 23 Mar 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से अग्रविभूति स्मारक में तीन दिवसीय अग्रभागवत कथा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री विपिन गोयल ने बताया कि महाराजा भगवान अग्रसेन की प्रेरणादायी भव्य, दिव्य एवं संगीतमय अग्र भागवत कथा का आयोजन 26 मार्च से 28 मार्च तक तीन दिन किया जाएगा। 26 मार्च को महिलाओं द्वारा विशाल कलश यात्रा व 29 मार्च को एक दिवसीय महायज्ञ भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरि महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी जमुनापुरी,महामंडलेश्वर आचार्य नर्मदा शंकर पूरी आशीर्वचन देंगे।
विज्ञापन


मिलगेट में आज होने वाला श्रीविश्वकर्मा पांचाल समिति का अभिनंदन समारोह रद्द

हिसार। श्रीविश्वकर्मा पांचाल समिति द्वारा रविवार को सुबह 10 बजे मिलगेट स्थित जिंदल सामुदायिक केंद्र में होने वाला अभिनंदन समारोह माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर सिंह मालवाल के आकस्मिक निधन के कारण रद्द कर दिया है। समिति के प्रधान सुधीर पांचाल बड़ाला ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद लाखनमाजरा के पास सड़क दुर्घटना में चेयरमैन ईश्वर सिंह मालवाल का निधन हो गया। जिस कारण अभिनंदन समारोह रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें