फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम संचालक के हाथ तोड़े, नकदी व चेन लूटी

Tue, 02 Dec 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड के पास एक जूता शोरूम संचालक पर करीब आधा दर्जन बदमाशों ने हमला कर दोनों हाथ तोड़ डाले। बदमाश शो रूम के गल्ले से 40 हजार रुपये की नकदी तथा मालिक की सोने की चेन लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


गंभीर अवस्था में शोरूम मालिक नीतिन उर्फ टिंकू को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया है।

घायल टिंकू के पिता सुरेंद्र ने बताया कि प्रतीक पैलेस के पास उसका जूतों और कपड़ों का शोरूम है। पड़ोसी दुकानदार के साथ सुबह उनकी मामूली कहासुनी हो गई।

उन्होंने मामूली बात समझकर गौर नहीं किया। दोपहर को जब पिता सुरेंद्र खाना खाने घर आए तो पड़ोसी ने बदमाश बुलवाकर टिंकू पर हमला करवा दिया।

आरोप है कि हमलावर लाठियां व डंडे लेकर आए और मारना शुरू कर दिया। टिंकू का अपहरण करने का प्रयास किया और दुकान में तोड़फोड़ कर डाली।

झगड़ा देख आसपास के दुकानदार व राहगीर एकत्रित हो गए। जब उन्होंने विरोध किया तो हमलावर भाग खड़े हुए।

आरोप है कि हमलावर जाते हुए गल्ले से 40 हजार रुपये की नकदी तथा टिंकू के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की।
विज्ञापन


उधर, घायल टिंकू को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पिता का कहना है कि टिंकू के दोनों हाथ टूट गए और उसे सिर तथा टांगों पर गहरी चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें